दंत सुरक्षा सेट (Dant Suraksha Set)
Price:- 165/-
लाभ:- दाँतों के लिए उपयोगी विशिष्ट औषधियों से बना यह “दंत सुरक्षा सेट” आपके दाँतों एवं मसूड़ों को सम्पूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है। जिन्हे दाँतों में दर्द, दाँतों का हिलना, मसूड़ों से खून या पीव/मवाद आना (पायरिया), मसूड़ों की सूजन, दाँतों का सड़ना, मुँह से दुर्गंध आना, दाँतों में कीड़े लगना, दाँतों में पानी लगना आदि की तकलीफ रहती है उन्हे आश्रम द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक “दंत मंजन” थोड़ा हथेली में लेकर उसमें 3 बूँद “दंत सुरक्षा तेल” की मिलाकर दाँतों एवं मसूड़ों पर अच्छी तरह से मंजन करना चाहिए। मंजन करते समय मुँह में जो थूक निर्मित होता है उस थूक को एक बार मंजन करके थूक दें। फिर से मंजन करें। पूरा मंजन करते करते मुँह में जो थूक निर्मित होगा उसे 5-10 मिनिट तक मुँह में ही रखें (थूक को पेट में नहीं लेना है और ना ही बाहर थूकना है, केवल मुँह में ही रखें)। उसके बाद उस थूक को थूककर कुल्ला कर लें। ऐसा दिन में दो बार करें। सुबह नहाने से पहले एवं रात को खाना खाने के बाद या सोने से पहले। आप देखेंगे कि इस प्रयोग द्वारा आपको दाँतों एवं मसूड़ों से संबन्धित कई रोगों में तुरंत लाभ महसूस होगा। अगर आप इस प्रयोग को नियमित रूप से प्रतिदिन करेंगे तो आप दाँत एवं मसूड़ों से संबन्धित कई रोगों बच जाएँगे।
नोट:- (1) जिन लोगों को मसूड़ों से खून या पीव/मवाद आने (पायरिया) की तकलीफ है उन्हें टूथब्रश एवं दातुन का उपयोग बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। उन्हे केवल हाथ की सबसे बड़ी उँगली से ही मंजन करना चाहिए।
(2) जो लोग प्रतिदिन सोने के पहले मंजन करके सोते हैं। उनकी दाँत एवं मसूड़ों से संबंधित कई रोगों से रक्षा होती है।
विशेष:- जो लोग प्रतिदिन टूथपेस्ट का उपयोग करते हैं उन्हे आश्रम द्वारा निर्मित “दंत सुरक्षा टूथपेस्ट” का उपयोग भी अवश्य करना चाहिए। इस टूथपेस्ट को बनाने में वज्रदंती, वायविडंग, कणा, बबूल, झाक, मोलसरी, तेजबल, करंज, तेल, निशा, लौंग, अकरकरा, मायाफ़ल, स्फटिक भस्म एवं नीम का उपयोग किया जाता है। यह दाँतों को साफ करके मसूड़ों को मजबूत करता है। इसके नियमित उपयोग से दाँत एवं मसूड़ों से संबन्धित कई रोगों से रक्षा होती है।
![AshramEStore [Buy Online 100% Natural Ashram Products]](https://ashramestore.com/wp-content/uploads/2023/10/ashram-estore-logo-150px.jpg)
Reviews
There are no reviews yet.