Jeevan Jhaanki : Hindi [जीवन झाँकी]

₹4.00

वर्तमान युग में यह दैवी कार्य लोकलाड़ले, श्रोत्रिय, ब्रह्मनिष्ठ योगिराज पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के द्वारा हो रहा है । ऐसे संत का जीवन-चरित्र भी जनसमुदाय के लिए सच्चा पथ-प्रदर्शक होता है । पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं व पहलुओं का संकलन है पुस्तक ‘जीवन झाँकी’ ।

Out of stock

Want to be notified when this product is back in stock?

✓ 100% Natural and Pure Products
✓ 100% Secure Payments.
✓ Efficient Price.

Guaranteed Safe Checkout

Jeevan Jhaanki : Hindi [जीवन झाँकी]
Jeevan Jhaanki : Hindi [जीवन झाँकी]
₹4.00

जीवन झाँकी
अनुभवी संतों एवं शास्त्रों का कहना है कि विश्व के कल्याण के लिए जिस समय जैसी सुव्यवस्था की आवश्यकता होती है उसका आदर्श उपस्थित करने के लिए स्वयं भगवान ही तत्कालीन ब्रह्मज्ञानी संतों के रूप में नित्य अवतार लेकर आविर्भूत होते हैं । वर्तमान युग में यह दैवी कार्य लोकलाड़ले, श्रोत्रिय, ब्रह्मनिष्ठ योगिराज पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के द्वारा हो रहा है । ऐसे संत का जीवन-चरित्र भी जनसमुदाय के लिए सच्चा पथ-प्रदर्शक होता है । पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं व पहलुओं का संकलन है पुस्तक ‘जीवन झाँकी’ । इसमें है :
* पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के अवतरण से लेकर साधनाकाल तक की प्रमुख घटनाएँ
* भविष्यवेत्ताओं की भविष्यवाणी
* युवा अवस्था में तीव्र विवेक-वैराग्य
* ईश्वरप्राप्ति की तीव्र तड़प एवं गृह-त्याग
* लक्ष्यसिद्धि हेतु सद्गुरु की खोज
* एकांत-साधना एवं साधनाकाल की कुछ प्रमुख घटनाएँ
* तीव्र-साधना व सद्गुरु की कृपा से आत्मसाक्षात्कार
* सद्गुरु साँईं श्री लीलाशाहजी की आज्ञा से सत्संगों द्वारा वेदांत-ज्ञान की वर्षा
* समाजोत्थान हेतु आश्रम द्वारा संचालित सत्प्रवृत्तियों की एक झलक
– आदिवासियों के नैतिक, आध्यात्मिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं शारीरिक विकास के लिए सत्संग-समारोह व भंडारे
– व्यसनमुक्ति की दिशा में कदम
– सर्वहितकारी भारतीय संस्कृति को विश्वव्यापी बनाने के लिए संस्कृति के प्रचार की दिशा में कदम
– शोषणकारी षड्यंत्रों से बचे रहने तथा कुप्रथाओं के त्याग हेतु कुप्रथा-उन्मूलन कार्यक्रम
– ध्यान योग शिविर
– विद्यार्थियों की सुषुप्त शक्तियों को जागृत करने हेतु विद्यार्थी तेजस्वी तालीम शिविर
– बाल संस्कार केन्द्र द्वारा सुसंस्कार-सिंचन सेवा
– युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु युवा सेवा संघ
– युवाओं में संयम-सदाचार हेतु ‘युवाधन सुरक्षा अभियान’
– देश-विदेश का वैचारिक प्रदूषण मिटाने के लिए सत्साहित्य एवं मासिक पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन
– असहाय, निर्धन रुग्ण की सहायता हेतु निःशुल्क दवाई, भोजन, फल आदि वितरण का अभियान
– बाढ़, भूकम्प, महामारी आदि प्राकृतिक प्रकोपों में आवश्यक सहायता-सामग्री वितरण
– ग्रीष्म ऋतु में निःशुल्क छाछ-वितरण
– गायों की देखभाल एवं सेवा हेतु लगभग 50 से भी अधिक गौशालाओं का संचालन
– आयुर्वेदिक औषधालय का संचालन व औषध-निर्माण
– एकांत साधना के लिए मौन-मंदिर व साधना-सदन
– नारी-शक्ति जागृति हेतु देशभर में नारी-उत्थान के विभिन्न कार्यक्रम
– विद्यार्थियों के लिए उत्तम गुणवत्ता व प्रेरणादायी सुवाक्यों से युक्त, राहत दरोंवाली लेखन पुस्तिकाएँ (नोटबुकें)
* सत्संग के माध्यम से जन-जागृति
* भारतीय संस्कृति की महिमा के प्रचार-प्रसार हेतु कई बार विदेश गमन
* राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मीडिया द्वारा पूज्य बापूजी के कार्यक्रमों का प्रसारण
* 1993 में विश्व धर्म संसद, शिकागो में पूज्य बापूजी का प्रवचन
* देश की एकता व अखंडता हेतु पूज्य बापूजी का सतत प्रयास
* भारत एवं विदेशों में स्थित पूज्यश्री के प्रमुख आश्रमों का विवरण
* देश-विदेश में कार्यरत श्री योग वेदांत सेवा समितियों की प्रमुख शाखाएँ

Additional information

Weight 20 g

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Jeevan Jhaanki : Hindi [जीवन झाँकी]”

Your email address will not be published. Required fields are marked *