Buy Munakka Dry Fruit Online at Best Price

200.00

मुनक्का को आयुर्वेद में औषधीय गुणों का भंडार कहा गया है। ऐसा माना जाता है कि मुनक्का किशमिश की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है। मुनक्का का लगातार एक हफ्ते तक सेवन करने से आपको शरीर में कई सकरात्मक बदलाव नजर आने लगेंगे ।  इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मौजूद होता है ।

In stock

✓ 100% Natural and Pure Products
✓ 100% Secure Payments.
✓ Efficient Price.

Guaranteed Safe Checkout

Buy Munakka Dry Fruit Online at Best Price
Buy Munakka Dry Fruit Online at Best Price
200.00

About

मुनक्का को आयुर्वेद में औषधीय गुणों का भंडार कहा गया है। ऐसा माना जाता है कि मुनक्का किशमिश की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है। मुनक्का का लगातार एक हफ्ते तक सेवन करने से आपको शरीर में कई सकरात्मक बदलाव नजर आने लगेंगे ।  इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मौजूद होता है ।

आयुर्वेद में मुनक्का पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल प्रोपर्टी के साथ-साथ जिंक और आयरन भी प्रचुर मात्रा में होता है।

Ingredients – सामग्री

  • ग्‍लूकोज
  • विटामिन
  • फाइबर
  • मैग्‍नीशियम
  • कैल्शियम
  • आयरन

Munakka Dry fruit Benefits in Hindi [Munakka Dry fruit ke Fayde]

  • आयुर्वेद में मुनक्के का प्रयोग सुपाच्य के रूप में ही किया जाता है। मुनक्के में मौजूद फाइबर के कारण यह कब्ज़ से राहत देता है।
  • 5 से 7 मुनक्के बीज निकालकर एक गिलास दूध में उबाल लें। रात को यह दूध गुनगुना ही पिएं।
  • कब्ज़ में फायदेमंद है मुनक्के का सेवन।
  • मुनक्के की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण यह एसिडिटी से होने वाली जलन को शांत करता है और तुरंत राहत देता है।
  • एसिडिटी होने पर 4 मुनक्के 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। अब इन्हें चबा चबाकर खा लें। आप चाहें तो इसे ठंडे दूध के साथ भी ले सकते हैं, जल्दी राहत मिलेगी।
  • अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन के अनुसार मुनक्का खाने से खून में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे रक्तचाप बढ़ जाता है। अगर आपका बल्ड प्रेशर लो रहता है, तो मुनक्का आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
  • रात को 5 से 8 मुनक्के एक गिलास पानी मे भिगो कर रख दें। सुबह यह पानी पी जाएं और मुनक्के भी चबाकर खा लें। हर अगले दिन इसे खाने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित हो जाएगी।
  • मुनक्के में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा की झुर्रियां, फाइन लाइन्स और पिगमेंटेशन को दूर करता है। इसके लिए आप मुनक्के के सेवन के साथ-साथ उसका फेस पैक भी बना सकते हैं। 
  • मुनक्के का पेस्ट एक बेहतरीन स्किन केअर पैक होता है।
  • मुनक्के का फेस पैक बनाने के लिए 10 से 12 मुनक्कों का पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं और चेरहे पर लगा लें। 15 मिनट लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करके इसे छुड़ाएं और गुनगुने पानी से धो लें।
  • मुनक्का को आयरन का सबसे बेहतर स्त्रोत माना जाता है | यह शरीर में तेजी से खून बनाने का काम करता है | इसे डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट बढ़ाने के लिए प्रभावी माना गया है | मुनक्के में आयरन और विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है इसलिए मुनक्का शरीर की कमजोरी और एनीमिया को ठीक करता है |
  • इसमें मौजूद आयरन रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है |
  • शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मुनक्का काफी फायदेमंद होता है | ऐसे लोगों को एक गिलास भैंस के दूध में 5 से 6 मुनक्का डालकर अच्छे से उबाल लें, इसके बाद सेवन करें | मुनक्का वजन बढ़ाने का काम करता है | शारीरिक कमजोरी को  भी दूर करता है |
  • मुनक्का में बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक आयरन पाया जाता है |आयरन की कमी के कारण बाल बेजान और झड़ने शुरू हो जाते हैं | मुनक्का में विटामिन सी बड़ी मात्रा में मौजूद होता है जो बालों में प्राकृतिक रंग बनाए रखने में भी मददगार होता है |
  • मुनक्का के नियमित सेवन से हार्ट अटैक की समस्या में कमी आती है | इसके लिए एक गिलास दूध में 8 से 10 मुनक्का उबाल लें | अब इसमें एक चम्मच घी डालकर सुबह शाम सेवन करें | इससे हृदय रोगों में आराम मिलता है |
  • मुनक्का पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है | मुनक्का में मौजूद एमिनो एसिड दुर्बलता को दूर करता है | पुरुषों को रोज रात में सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ 8 से 10 मुनक्का को अच्छे से उबाल कर सेवन करना चाहिए |

Additional information

Weight 510 g
Product Weight

500 g

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Buy Munakka Dry Fruit Online at Best Price”

Your email address will not be published. Required fields are marked *